{"_id":"5a72ff194f1c1b410b8b6579","slug":"punjab-crime-news-false-promices-abohar-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का नाटक कर रचाई शादी, पहली ही रात लड़की को दे दिया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार का नाटक कर रचाई शादी, पहली ही रात लड़की को दे दिया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
प्यार का नाटक कर रचाई शादी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट निवासी एक युवक ने अबोहर की नाबालिग लड़की से प्यार का नाटक कर पहले शादी की फिर पहली रात उसे जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अल सुबह उसके घर के आगे फेंक कर फरार हो गया। एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद बुधवार को होश में आई पीड़िता ने थाने में अपने ब्यान दर्ज करवाए। थाना नं. 1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले फरीदकोट निवासी लक्खी उर्फ गग्गी संधू से उसकी मुलाकात हुई। वह अक्सर उससे फोन पर बातें करता था। 22 जनवरी की रात करीब 8 बजे लक्खी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और नशीली वस्तु पिलाकर उससे जबरन दुराचार किया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे लक्खी ने उसे एक शीशी जहर देते हुए कहा कि यदि वह उससे सच्चा प्यार करती है तो वह जहर पीकर दिखाए। उसके बहकावे में आकर उसने जहर पी लिया।
इसके बाद वह बेहोश हो गई। 23 जनवरी को अल सुबह करीब 4 बजे उक्त युवक उसे मरणासन्न अवस्था में उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। हाथ में मेंहदी लगी हुई थी और गले में मंगलसूत्र था। मामले की जांच एसआई सुनीता रानी कर रही है।