फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News: 35 Year old Man Murdered in Patiala of Punjab

पटियाला में पड़ोसी के पेट में चाकू घोंपकर मार डाला, घर के आगे रैंप बनाने पर हुआ विवाद

Wed, 06 Jan 2021 09:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: 35 Year old Man Murdered in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पटियाला के थाना सन्नौर के अधीन गांव सिंघपुरा में घर के आगे बने रैंप को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सवरन सिंह, मलूक सिंह, कर्णजीत सिंह व जरनैल सिंह के तौर पर हुई है। चारों आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना सन्नौर इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि खेतीबाड़ी करने वाला गुरजीत सिंह विर्क पहलवान (35) निवासी गांव सिंघपुरा मकान बना रहा था। मकान के आगे बने रैंप को लेकर उसका अपने पड़ोसी सवरन सिंह के साथ विवाद चल रहा था। सवरन सिंह को एतराज था कि गुरजीत ने रैंप को ऊंचा बनाया है। 
विज्ञापन


गांव के सरपंच हरमीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सवरन सिंह व गुरजीत सिंह के बीच झगड़ा हो गया। सवरन सिंह कह रहा था कि गुरजीत सिंह के घर के आगे बना रैंप ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी उसके घर के आगे इकट्ठा हो गया है। पंचायत दोनों के बीच का विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर गुरजीत व सवरन सिंह के परिवार वाले भी मौजूद थे। इसी बीच सवरन सिंह ने गुरजीत सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे पहले कि कोई कुछ करता सवरन सिंह पेट से चाकू निकालकर अपने रिश्तेदार मलूक सिंह, कर्णजीत सिंह और जरनैल सिंह साथ मौके से फरार हो गया। गुरजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed