{"_id":"51442328b060edbac8d86dc89d8eca23","slug":"pu-campus-security-guard-beaten-by-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में युवकों ने सिक्योरटी गार्ड को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीयू में युवकों ने सिक्योरटी गार्ड को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-25 स्थित साउथ कैंपस पंजाब यूनिवर्सिटी में सोमवार रात को कुछ युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल गार्ड को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना रात करीब 10.30 बजे की है। साउथ कैंपस स्थित गर्ल्स हॉस्टल नंबर 9 के साथ सेक्टर-25 कालोनी में जाने के लिए बने गेट पर सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार तैनात था।
विज्ञापन
कालोनी के 4-5 लड़कों ने गार्ड को देर रात गेेट खोलने के लिए कहा। गेट नहीं खोलने पर सभी लड़कों ने सुनील पर हमला कर दिया। देर रात काफी देर युवक गार्ड को पीटते रहे और फिर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
हादसे में सुनील के मुंह और आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में गार्ड ने पुलिस में शिकायत दी है। बता दें कि पीयू नियमों के तहत 7.30 बजे के बाद गेट बंद कर दिया जाता है।