फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   prisoner run away outside pgi chandigarh

मोहाली पुलिस लाई थी, पीजीआई में इलाज के दौरान कैदी फरार

Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 08 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
prisoner run away outside pgi chandigarh
कैदी तीन पुलिस वालों को चकमा देकर फरार
पीजीआई में इलाज के लिए आया कैदी तीन पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया। एक एनआरआई से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कैदी को मोहाली पुलिस इलाज के लिए लाई थी। हालांकि कैदी को पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया है और इस समय वह पीजीआई में ही भर्ती है। पुलिस ने तीनों मुलाजिमों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 28 जून को मोहाली के फेज 7 में स्थित एनआरआई पुलिस थाने की पुलिस बटाला निवासी विचाराधीन कैदी नवरूप सिंह  (25) को पीजीआई में इलाज के लिए लाई थी। वह पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती था। नवरूप सिंह को  हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, हरि सिंह और कांस्टेबल सोहन साहा लेकर आए थे। मंगलवार की रात को डाक्टरों ने उसे एक्स रे करवाने के लिए भेजा। एक्स रे के लिए जाते समय मौका देख कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


नवरूप के फरार होने की खबर पाकर मोहाली फेज सात थाने के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक पीजीआई में इधर उधर ढूंढने के बाद भी विचाराधीन कैदी का कुछ पता नही चला तो सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन में आरोपी के भागने की रिपोर्ट लिखाई गई। साथ ही तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी ड्यूटी पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ स्वर्ण सिंह विर्क ने बताया कि फरार कैदी दोबारा पकड़ लिया गया है। एसएचओ का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और वह पीजीआई से भाग कर मोहाली में अपने परिजनों के पास ही गया था। इसके बाद उसके परिजन ही उसको दूसरे दिन लेकर दोबारा पीजीआई आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed