फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   prisonar, under trial prisonar, firozpur police, ludhiana court, center jail firozpur, firozpur

पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, 3 मुलाजिमों समेत 4 नामजद

Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर। Updated Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
prisonar, under trial prisonar, firozpur police, ludhiana court, center jail firozpur, firozpur
पंजाब के जेलों की हकीकत
लुधियाना की अदालत में पेशी भुगताकर सेंट्रल जेल फिरोजपुर आते समय एक विचाराधीन कैदी हथकड़ी समेत पुलिस मुलाजिमों को चकमा देकर फरार हो गया। उधर, थाना कैंट पुलिस ने पुलिस लाइन आफिसर कुलबीर सिंह के बयान पर हैड कांस्टेबल, पीएचसी व सिपाही समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हैड कांस्टेबल धर्मपाल (नंबर-1489), सिपाही दलजीत सिंह (89) व पीएचसी चिमन सिंह (5945) की ड्यूटी लगी थी कि शराब के केस में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद विचाराधीन कैदी सारज उर्फ जज पुत्र अजीत सिंह वासी पीर मोहम्मद थाना मक्खू (मौजूदा अमन नगर गली नंबर-नौ भारती कालोनी नजदीक जालंधर बाईपास) को लुधियाना की अदालत में पेश किया जाए। ये तीनों सारज को  लुधियाना अदालत में पेशी के लिए लेकर गए थे।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को लुधियाना से वापिस आते समय फिरोजपुर की चुंगी नंबर-आठ पर जैसे ही पहुंचे कि विचारधीन कैदी सारज ने पेशाब करने की बात कही। उसी समय सारज ने जोर से झटका मारा और हथकड़ी समेत फरार हो गया। तीनों मुलाजिम देखते ही रह गए। उधर, पुलिस ने तीनों मुलाजिमों और कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed