फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   priest of Baglamukhi temple in Dhuri murdered

Punjab: संगरूर में मंदिर के पुजारी का कत्ल, शव हवन कुंड में दफनाया, आरोप भी दो पुजारियों पर

Sat, 04 May 2024 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 May 2024 04:32 PM IST
सार

सुदीप कुमार (33) पिछले 14 साल से दोहला फाटक के पास बगलामुखी मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री के पास रहता था और खजुआ (उत्तर प्रदेश) निवासी परमानंद भी पुजारी का काम करता था। यह दोनों पुजारियों की तरफ से उनके बेटे को मंदिर छोड़ने के लिए परेशान किया जा रहा था। 

विज्ञापन
priest of Baglamukhi temple in Dhuri murdered
सुदीप कुमार - फोटो : फाइल

विस्तार

संगरूर के धूरी शहर के दोहला रेलवे फाटक के पास स्थित बगलामुखी मंदिर के दो पुजारियों ने मिलकर मंदिर के पुजारी का कत्ल कर दिया। इसके बाद शव को हवन कुंड में दफना दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जिला रोपड़ के गांव बचौली स्थित डेरा भूरी वाले में सेवा करते गुरिंदर कुमार ने थाना सिटी धूरी की पुलिस को दिए बयान में मंदिर के पुजारियों पर उनके पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुदीप कुमार (33) पिछले 14 साल से दोहला फाटक के पास बगलामुखी मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री के पास रहता था और खजुआ (उत्तर प्रदेश) निवासी परमानंद भी पुजारी का काम करता था। यह दोनों पुजारियों की तरफ से उनके बेटे को मंदिर छोड़ने के लिए परेशान किया जा रहा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन चार दिन पहले उनके पुत्र सुदीप कुमार ने दोनों पुजारियों के साथ हुए झगड़े के बारे में बताया था। इसके बाद 3 मई की सुबह धूरी में घर के पड़ोसी ने फोन पर बताया कि सुदीप कल रात से घर नहीं आया। इसके बाद वे तुरंत धूरी पहुंचे और सुदीप की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी धूरी के प्रमुख सौरभ सभरवाल ने कहा कि मृतक सुदीप कुमार के पिता गुरिंदर कुमार के बयान के आधार पर मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री और परमानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कोई भी सुराग सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के बाद शहर के लोगों में रोष फैल गया और गुस्साए लोगों ने पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव शुभम शर्मा और शिव सेना नेता दयाल सिंह नंदा के नेतृत्व में शहर में विरोध प्रदर्शन किया और शहर की दुकानें बंद कर दीं। उन्होंने कहा कि मंदिर में इस तरह की घटना से लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed