फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police stopped cremation of dead body in Jalandhar of Punjab

पुलिस ने चिता से उठवाई लाश: मां ने कहा- खुदकुशी की...मैंने फंदे से उतारा, पड़ोसी बोले- बहनों ने मारा

Tue, 13 Sep 2022 05:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 05:18 PM IST
सार

थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत की वजह क्या थी। गर्दन में निशान हैं लेकिन ज्यादा दिख नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Police stopped cremation of dead body in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर के बस्ती शेख श्मशानघाट में फंदा लगाकर जान देने वाले युवक के संस्कार की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी जा पहुंची। पुलिस ने लाश चिता से उठवा ली। सूत्रों के अनुसार पड़ोसियों का आरोप है कि तिलक नगर निवासी युवक मनोहर लाल (35) की बहनों ने हत्या की है और बिना किसी को बताए चोरी से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अंतिम संस्कार होने ही वाला था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना सोमवार शाम देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक मनोहर की कुछ साल वर्ष पहले शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। वह मजदूरी करता था। जब मनोहर ने फंदा लगाया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसकी मां ने शव को नीचे उतारा और सुबह संस्कार करने पहुंच गए। उधर पड़ोसियों ने कहा कि मनोहर का बहनों के साथ झगड़ा था और उसे बहनों ने ही मारा है।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने परिवार से पूछा तो कह रहे थे प्राकृतिक मृत्यु है लेकिन उसकी गर्दन पर निशान थे। उधर, घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद 174 की कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत की वजह क्या थी। गर्दन में निशान हैं लेकिन ज्यादा दिख नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed