फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Search farmer's dead body in Bathinda of Punjab

किसान का शव ढूंढने के लिए पुलिस ने खोद डाली 2 एकड़ जमीन, अपने ने ही काबूली हत्या की बात

Tue, 15 Jan 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police Search farmer's dead body in Bathinda of Punjab
खेत में खुदाई करती पुलिस

बठिंडा के गांव लहरा बेगा निवासी एक किसान करीब एक माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने जब लापता किसान मंगा सिंह की भाभी मलकीत कौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उसने मंगा की हत्या की बात कबूल कर ली। महिला ने पुलिस को एक खेत में किसान का शव दबाए जाने के बारे में बताया।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सोमवार को वहां करीब दो एकड़ जमीन खोद डाली लेकिन किसान का शव बरामद नहीं हुआ। दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई को ड्रामा करार देते हुए भारतीय किसान यूनियन उग्रांहा ने बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया।  
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन उग्रांहा के नेता शिंगारा सिंह मान ने बताया कि 15 दिसंबर को किसान मंगा सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ व्यक्तियों पर संदेह जताया कि जमीन के लालच में किसान की हत्या कर उसका शव खुर्द-बुर्द कर दिया होगा। जब किसान यूनियन की ओर से पुलिस पर दबाव बनाया गया तो पुलिस ने लापता किसान की भाभी मलकीत कौर और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने किसान की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस सोमवार को बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में शव को ढूंढने पहुंची। वहां पुलिस ने करीब दो एकड़ जमीन तक खोद डाली लेकिन किसान का शव बरामद नहीं हुआ। 
किसान यूनियनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ ड्रामा किया है।

 अगर पुलिस की नीयत साफ होती तो वह किसान का शव बरामद कर चुकी होती। पुलिस किसान के हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। किसान नेता ने कहा कि उनकी यूनियन की तरफ से पांच घंटे तक जाम लगाया गया है। अगर पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर-अंदर किसान का शव बरामद नहीं किया और असली आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार न किया तो किसान यूनियन की ओर से बडे़ स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। 

मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। आने वाले एक दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - गोबिंद सिंह, भुच्चो पुलिस चौकी प्रभारी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed