फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police investigation on FACEBOOK for mehram killer

अब फेसबुक पकड़वाएगा मेहरम के कातिल

Sat, 15 Nov 2014 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 15 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
police investigation on FACEBOOK for mehram killer

मेहरम के कातिलों तक पहुंचने के लिए अब जिला पुलिस की नजर फेसबुक अकाउंट पर लग गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने मेहरम की मां हरिंदर कौर के चार फेसबुक फ्रेंड्स को राउंडअप किया है।

विज्ञापन


उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई है। इसके अलावा मेहरम के पिता वरिंदरपाल सिंह के फेसबुक अकाउंट को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे भी केस को सुलझाने में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मेहरम की मां के जो चार फेसबुक फ्रेंड पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाए हैं, वे फिरोजपुर के रहने वाले हैं। यह लोग हरिंदर कौर से फेसबुक पर उस समय भी संपर्क में थे, जब वह ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। इनके साथ हरिंदर कौर लगातार चैटिंग करती थी। पुलिस द्वारा उनसे कई घंटे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की एक टीम मेहरम के पिता वरिंदरपाल के फेसबुक अकाउंट को भी खंगाल रही है। उनके भी इंडियन और विदेशी मित्रों की सूची बनाई जा रही है। साथ ही उनके टेलीफोन के मैसेज व अन्य चीजों को भी पुलिस द्वारा तलाश जा रहा है।

दोनों परिवारों के कई मेंबर राउंडअप

police investigation on FACEBOOK for mehram killer

पुलिस ने मेहरम के दादके और नानके परिवार के कई लोगों को शुक्रवार को भी राउंडअप कर पूछताछ की। पुलिस द्वारा इनसे लगातार पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिसके संबंध में भी उन्हें कोई सूचना मिल रही है, उसी से पूछताछ की जा रही है।

पार्क से उठी बदबू, पुलिस पहुंची
जैसी बदबू मेहरम का शव मिलने वाली जगह से उठ रही थी, वैसी ही बदबू घर के पास स्थित पार्क में भी आ रही थी। इस बारे में लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस को कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे बदबू आ रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed