{"_id":"5cb41fd8bdec2213e6490700","slug":"police-enquiry-in-16-year-old-girl-sexual-harassment-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नानी समेत कई राउंडअप, जारी है पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूलाः 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नानी समेत कई राउंडअप, जारी है पूछताछ
Mon, 15 Apr 2019 11:38 AM IST
खुशबू गोयल
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पिंजौर थाने की पुलिस ने नानी समेत कई लोगों को राउंडअप किया है। वहीं आरोपी विजय, सतनाम और शरीफ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण पोक्सो एक्ट-6 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सूरजपुर निवासी तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बयान दर्ज कराने के साथ कराई वीडियोग्राफी
पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करवाने के साथ ही उसके बयानों की वीडियोग्राफी भी करवाई है। पिंजौर पुलिस थाने के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि किशोरी के साथ कई जगहों पर दुष्कर्म किया गया है। पुलिस पीड़िता को लेकर वहां पर गई है। साथ ही राउंडअप किए गए लोगों से सख्ती से पूछताछ चल रही है।
आरोपी शरीफ ले गया था यमुनानगर
पिंजौर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी शरीफ ही किशोरी को लेकर यमुनानगर गया था। नशीला पदार्थ खिलाकर उसने नाबालिगा से कई बार दुष्कर्म किया है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि किशोरी को लगातार नशीला पदार्थ खिलाने से उसकी दिमागी हालात अभी तक ठीक नहीं है। पुलिस की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस कराएगी साइकेट्रिक टेस्ट
किशोरी की मानसिक हालात ठीक नहीं होने के कारण सोमवार को पुलिस की ओर से साइकेट्रिक टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद किशोरी के बयान दोबारा दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा किशोरी को चाइल्ड राइट कमीशन के सामने भी पेश किया जाएगा।
दिनभर आलाधिकारी मामले की पूछते रहे स्टेटस रिपोर्ट
अमर उजाला में खबर छपने के बाद दिनभर आलाधिकारी केस के स्टेटस रिपोर्ट की बात पूछते रहे। जांच अधिकारियों की ओर से उन्हें केस में की गई इनवेस्टीगेशन की जानकारी दी जाती रही।
पुलिस की ओर से केस दर्ज कर तफ्तीश जारी है। जो भी मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का बयान लेकर वीडियोग्राफी करवाने के अलावा साइकेट्रिक टेस्ट भी करवाया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
- मुकेश कुमार, थाना प्रभारी, पिंजौर।