{"_id":"5c361274bdec2256f5338e48","slug":"police-constable-s-brother-in-law-died-in-road-accident-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पुलिस कांस्टेबल के साले की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः पुलिस कांस्टेबल के साले की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर
Thu, 10 Jan 2019 09:37 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में तैनात कांस्टेबल के साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह सेक्टर-45/46 की डिवाइडिंग रोड पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को फौरन जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी संजीव कुमार (31) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जरनैल सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-46डी स्थित मकान नंबर 4229 में परिवार के साथ रहता है। वह चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर में बतौर कांस्टेबल पद पर तैनात है। 7 जनवरी को उनका साला संजीव उन्हें मिलने चंडीगढ़ आया था। अगली सुबह उसे कैथल लौटना था। इसके लिए वे दोनों 8 जनवरी सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर सेक्टर-46 से ऑटो में बैठने के लिए सेक्टर-45/46 डिवाइडिंग सड़क पार करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार अपाचे बाइक (एचपी23सी 3117) ने संजीव को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजीव बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया, जबकि बाइक वहीं पलट गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जरनैल सिंह के बयान दर्ज कर बाइक चालक होशियार के गढ़शंकर निवासी प्रशांत नायक और उसकी बाइक के पीछे बैठे युवक को दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में इन दोनों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
9 महीने पहले हुई थी शादी
जनरैल सिंह ने बताया कि संजीव मोहाली के दफ्तर में लेखा परीक्षक था। संजीव की शादी को हुए अभी सिर्फ 9 महीने ही बीते हैं। अगर पता होता कि ऐसे कुछ होना है तो उसे कभी भी यहां पर न आने देते।