{"_id":"472b5afc4d95904c8e51987ba5b0f99c","slug":"police-constable-arrested-for-killing-his-wife-dimple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या करने का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या करने का आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Jul 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी कांस्टेबल आनंद को पुलिस ने 5 दिनों बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर सवा 1 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस चुपके से आरोपी को पिछले गेट से लेकर सेक्टर-17 थाने लेकर गई। पुलिस को संभावना थी कि परिजन और गुस्साए लोग कांस्टेबल आनंद पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस ने बाक्सर आनंद को सेक्टर-17 में रखकर प्रमुख दरवाजा भी बंद कर दिया। पूछताछ के बाद ही अंदर जाने की मंजूरी दी जा रही थी।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी कांस्टेबल के साथ नरमी बरत रही है। उल्लेखनीय है कि कांस्टेबल ने अपनी पत्नी पर ताबडतोड़ गोलियां चलाकर हत्या की थी इसके बाद खुद को बचाने के लिए दो गोलिया काफी सफाई से अपने पर चलाई थी जिनमे से एक गोली पेट के पास लगी थी और दूसरी गोली कंधे के पास से निकल गई थी। पुलिस आरोपी पति आनंद को बुधवार जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपी के रिमांड करेगी।
विज्ञापन