फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police conducted a big search operation against drugs in Fatehabad

फतेहाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान: नशे के खिलाफ जिले भर में छापेमारी, 37 मामले दर्जकर 39 को दबोचा

Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 06:00 PM IST
सार

नशे को लेकर पुलिस ने दो माह में दूसरा बड़ा सर्च अभियान चलाया है। पहले ये अभियान फतेहाबाद और टोहाना के शहरी क्षेत्र में चला था लेकिन इस बार ये अभियान पूरे जिले में थाना स्तर पर चलाया गया।

विज्ञापन
Police conducted a big search operation against drugs in Fatehabad
फतेहाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नशे के खिलाफ फतेहाबाद में पुलिस ने सोमवार को विशेष सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना, भट्टूकलां व जाखल में छह डीएसपी, 15 इंस्पेक्टरों की टीमों ने नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया। अभियान में संबंधित थानों और चौकियों की पुलिस, सीआईए स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स की टीमें भी शामिल रहीं। 

विज्ञापन


फतेहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस ने इस अभियान के दौरान 37 मामले दर्जकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक छापेमारी के बाद जिले में सोमवार को एनडीपीएस के सात, आबकारी अधिनियम के 16 और शस्त्र अधिनियम के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


छापेमार कार्रवाई के बाद दर्ज मामले 

  • नशीला पदार्थ अधिनियम
  • कुल मामले दर्ज -7
  • आरोपी गिरफ्तार - 7
  • बरामदगी - चूरा पोस्त 4.120 किलो ग्राम, हेरोइन 18 ग्राम, गांजा 2.200 किलोग्राम


आबकारी अधिनियम

  • कुल मामले दर्ज -16
  • आरोपी गिरफ्तार - 16
  • बरामदगी - 142 बोतल, दो चलती भट्टी सहित 140 किलो ग्राम लाहन बरामद


जुआ अधिनियम

  • कुल मामले दर्ज -8
  • आरोपी गिरफ्तार - 10
  • बरामदगी - 40,585 रुपये जुआ राशि

Police conducted a big search operation against drugs in Fatehabad

शस्त्र अधिनियम

  • कुल मामले दर्ज-3
  • गिरफ्तार आरोपी- 3
  • बरामदगी - 1 बदूंक, दो देसी पिस्तौल समेत आठ कारतूस


पीओ

  • गिरफ्तार - 3 पीओ


दो माह में पुलिस का दूसरा बड़ा सर्च अभियान
नशे को लेकर पुलिस ने दो माह में दूसरा बड़ा सर्च अभियान चलाया है। पहले ये अभियान फतेहाबाद और टोहाना के शहरी क्षेत्र में चला था लेकिन इस बार ये अभियान पूरे जिले में थाना स्तर पर चलाया गया। जिसमें डीएसपी भी तैनात रहे। फतेहाबाद के अशोक नगर और गुरुनानकपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्ध घरों को ताला लगाकर गायब हो गए।
 

एसपी के सख्त निर्देश है कि जिले में नशे की बिक्री का अवैध धंधा करने वालों को किसी कीमत पर न बख्शा जाए और उनकी धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाए जाए। इसी के तहत जिला में सोमवार सुबह विशेष सर्च अभियान चलाया गया है। जिला पुलिस का नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 37 मामले दर्जकर 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। - डॉ. कविता, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed