{"_id":"585977a34f1c1b4218e39535","slug":"police-caught-3-lakh-rupees-with-100-new-2000-note-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा भारी, गंवाने पड़े 3.38 लाख रुपये व कार भी जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा भारी, गंवाने पड़े 3.38 लाख रुपये व कार भी जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 21 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा भारी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कार में बैठे लोगों को सीट बेल्ट नहीं बांधना बेहद भारी पड़ गया। 3.38 लाख रुपये भी गंवाने पड़े और कार भी जब्त हो गई। मामला हरियाणा के पानीपत का है, जहां आगे की सीट पर बैठे लोगों को सीट बेल्ट नहीं बांधे देख पुलिस ने उसे रोका।
कार के ड्राइवर और उसकी बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 3.38 लाख रुपये मिले। इनमें दो लाख रुपये की नई करंसी थी।
नांगल खेड़ी गांव के बस अड्डे के सामने सेक्टर-29 की पुलिस चौकी की प्रभारी कविता, हेडकांस्टेबल सुभाष और राजेंद्र वाहनों की जांच कर रहे थे। उन्होंने फ्लाईओवर के नीचे से आ रही आइ-20 कार देखी। कार चालक और बगल में बैठे व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। इसी वजह से पुलिस टीमे ने कार रुकवाई गई।

नए 2000 के 100 नोट मिले
सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा भारी
- फोटो : Demo Pic
इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो पिछली सीट पर पोलिथीन में रखे 3.38 लाख रुपये बरामद हुए। इनमें 2000 के 100 और 100 के 1000 नोट थे व पुरोन 500 के 38, 1000 के नौ नोट थे। पूछताछ पर पता चला कि अभियुक्तों में एक मनोज कुमार का कुरुक्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। वह करनाल के सेक्टर-6 में रहता है। दूसरे का नाम दीपक है। दीपक और मनोज रिश्ते में साढू हैं।
मनोज ने बताया कि वह अपने साढू दीपक के साथ दवा खरीदने दिल्ली जा रहा था। हालांकि वह नकदी का हिसाब नहीं दे पाया तो पुलिस ने नकदी व कार जब्त कर ली। इनकम टैक्स विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। दीपक भी करनाल के सेक्टर 6 में रहता है। वह बिलियर्ड का कोचिंग सेंटर चलाता है। पुलिस जिले में अब तक विभिन्न जगहों से करीब 62 लाख की नकदी बरामद कर चुकी है।