{"_id":"64e65e5eedb4ab72da042943","slug":"police-arrested-three-heroin-smugglers-in-tarn-taran-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में तीन तस्कर काबू: तीन किलो से अधिक हेरोइन, 30 लाख की ड्रग मनी, ड्रोन व हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारन में तीन तस्कर काबू: तीन किलो से अधिक हेरोइन, 30 लाख की ड्रग मनी, ड्रोन व हथियार बरामद
Thu, 24 Aug 2023 01:06 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:06 AM IST
सार
एसएसपी ने बताया कि मौके पर जांच में सामने आया कि आधा-आधा किलो की खेप लाने वाले उक्त ड्रोन को पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था। ड्रोन के साथ लगे कैमरे से एक वीडियो भी मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन पुलिस ने बुधवार को तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन किलो 290 ग्राम हेरोइन, 30 लाख की ड्रग मनी, एक पिस्टल, एक वरना कार और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि पंजाब में नशे का नेटवर्क तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना सराय अमानत खां के प्रभारी नरिंदर सिंह की अगुवाई में गांव गहरी के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान नशा तस्कर जुगराज सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव भग्गूपुर उताड़ थाना लोपेके जिला अमृतसर को बाइक पर जाते समय रोक कर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो किलो हेरोइन व एक छोटा ड्रोन मिला। एसएसपी ने बताया कि मौके पर जांच में सामने आया कि आधा-आधा किलो की खेप लाने वाले उक्त ड्रोन को पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था। ड्रोन के साथ लगे कैमरे से एक वीडियो भी मिला है। इसमें रिमोट के माध्यम से हेरोइन के पैकेट भारतीय क्षेत्र में गिरते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गांव गंडीविंड से सराय अमानत खां जाने वाली वरना कार में सवार लवप्रीत सिंह उर्फ सोनू, आकाशदीप सिंह उर्फ साजन (दोनों सगे भाई) निवासी गांव मानकपुरा थाना सराय अमानत खां (तरनतारन) को काबू कर एक किलो 290 ग्राम हेरोइन, 30 लाख की ड्रग मनी, 32 बोर का पिस्टल, 2 मैगजीन व आठ कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पहली बार दिन में ड्रोन से नशे की खेप भेजी है।