फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested six foreign women in Punjab

Punjab News: पंजाब में छह विदेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों को बनाती थीं निशाना

Sun, 03 Mar 2024 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Mar 2024 10:22 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पर लोगों को लूटने का आरोप है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। हनुमानगढ़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने इन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested six foreign women in Punjab
विदेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने लूटपाट करने वाली छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506 व 341 के तहत मामला दर्ज किया है। दलजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ (राजस्थान) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात में वह डोगरा ढाबा से खाना खाकर निकले थे। थोड़ी देर में उसे एक विदेशी महिला मिली। वह उसे एक तरफ अंधेरे में ले गई। वहां पर पहले से ही पांच अन्य विदेशी महिलाएं मौजूद थीं। दलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इन महिलाओं ने तेजदार हथियार दिखाकर उससे सारा सामान लूट लिया।

विज्ञापन


थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता व एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी के निर्देश पर पुलिस पार्टी ने शरारती तत्वों पर कारवाई करने के लिए डोगरा ढाबे के पास नाकेबंदी की और दलजीत की शिकायत पर भोले-भाले लोगों से लूटपाट करने वाली छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये विदेशी महिलाएं भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा कर लूटती थीं। बाद में धमकी देती थी कि अगर इसकी शिकायत पुलिस को दी तो वह झूठा केस दर्ज करवा देंगी। 
विज्ञापन


गौरव धीर ने बताया कि इन महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह छात्राएं हैं या फिर लूटपाट के उद्देश्य से यहां ठहरी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले फगवाड़ा पुलिस ने जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने 26 महिलाओं व व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की रहने वाली हैं महिलाएं
छह विदेशी महिलाओं नीमा निवासी तंजानिया हाल निवासी चहेड़ू, नाकीबव्का निवासी कैसेनगेटी हाल निवासी ग्रीन वैली चहेड़ू, एलिजा निवासी तंजानिया हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू, नेटेलिया निवासी युगांडा हाल निवासी ग्रीन वैली चहेड़ू, नैगेटिया निवासी युगांडा हाल निवासी लंडन पीजी लॉ गेट महेड़ू और नेनियांजी निवासी युगांडा हाल निवासी लंडन पीजी लॉ गेट महेडू फगवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed