फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police arrested SDO in corruption charges

भ्रष्टाचार मामले में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एसडीओ गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2013 09:22 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 20 Dec 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
police arrested SDO in corruption charges
पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसडीओ भिंदर पाल सिंह औजला को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। औजला के खिलाफ मटौर थाना पुलिस ने करीब एक महीने पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पर्चा दर्ज किया था।
विज्ञापन


उनकी जमानत याचिका जिला अदालत पहले ही खारिज कर चुकी है। पुलिस ने स्वैन इंजीनियरिंग सर्विसेज के मालिक महिंदर पाल शर्मा की शिकायत पर औजला के खिलाफ 20 नवंबर 2013 को पर्चा दर्ज किया था।
विज्ञापन


उधार लिए थे 10.34 लाख रुपये
सेक्टर-71 निवासी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उन्होंने लालड़ू पुलिस थाने की बिल्डिंग बनाई थी। उस दौरान एसडीओ औजला से उनका संपर्क हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


औजला ने उनसे 10,34,500 रुपये उधार लिए थे। जब उन्होंने एसडीओ से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्होंने कहा कि यह तो टेंडर की राशि का कमीशन था। इसको दूसरे अधिकारियों में भी बांटना था।

गाली-गलौज करने का भी आरोप
शर्मा का आरोप है कि एसडीओ औजला ने फोन पर उनके साथ गाली-गलौज की। शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एसडीओ को सस्पेंड कर दिया था। मटौर पुलिस ने भी मामला दर्ज किया था।

आज किए जाएंगे अदालत में पेश
डीएसपी सिटी-1 रजिंदर सिंह सोहल को इस केस की जांच सौंपी गई थी। एसडीओ औजला ने 25 नवंबर को जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था।


वीरवार को पुलिस को औजला के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद थाना फेज एक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना फेज एक के एसएचओ धरमपाल सिंह ने बताया कि औजला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed