{"_id":"63a0ae2b212dc323a60b9cb2","slug":"police-arrested-four-shooters-in-nakodar-double-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और सिपाही हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने चार शूटरों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और सिपाही हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने चार शूटरों को दबोचा
Tue, 20 Dec 2022 12:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:08 AM IST
सार
सूत्रों ने बताया चारों शूटरों से जालंधर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि चारों की गिरफ्तारी के बारे में किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की लेकिन पुलिस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि चारों शूटरों के संबंध में पंजाब पुलिस के बडे़ अधिकारी जल्दी ही खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन
टिम्मी चावला और सिपाही मनदीप सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और बठिंडा सीआईए ने जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या में शामिल चार शूटरों अमरीक सिंह, साजन सिंह, ठाकुर सिंह और अमन विर्क को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य शूटर अमरीक सिंह और साजन सिंह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया जबकि ठाकुर सिंह और अमन विर्क को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि सात दिसंबर को टिम्मी चावला और उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही मनदीप सिंह की हत्या के बाद जालंधर सीआईए और एजीटीएफ समेत ओकू की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थीं। सबसे पहले बठिंडा से तीन शूटर दीप, विशु और जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने लखवीर सिंह नामक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। आरोपी लखबीर के नाम पर शूटर अमरीक मोबाइल चला रहा था और उसी के खाते में अमेरिका से दो लाख रुपये मंगवाए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड से जुडे़ शूटर दीप, विशु और जसकरण सिंह और लखवीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद जालंधर सीआईए, एजीटीएफ और ओकू व सीआईए बठिंडा की टीम मुख्य शूटर अमरीक सिंह, साजन सिंह, ठाकुर सिंह, अमन विर्क की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। इसी दौरान बठिंडा की सीआईए टीम ने जालंधर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में दो दिन पहले शूटर ठाकुर सिंह और अमन विर्क को बठिंडा से गिरफ्तार किया। वहीं रविवार को जालंधर पुलिस और एंटी गैंगस्टर फोर्स की टीम ने शूटर अमरीक सिंह और साजन सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया चारों शूटरों से जालंधर पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि चारों की गिरफ्तारी के बारे में किसी भी अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की लेकिन पुलिस से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि चारों शूटरों के संबंध में पंजाब पुलिस के बडे़ अधिकारी जल्दी ही खुलासा कर सकते हैं।