फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrest five gamblers from hotel president in chandigarh

चंडीगढ़ः होटल प्रेजीडेंट में पुलिस ने मारा छापा, पांच जुआरी धरे गए

Wed, 22 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Police arrest five gamblers from hotel president in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
होटल शिवालिक व्यू में जुआरियों को दबोचने का मामला चल ही रहा है इसी कड़ी में यूटी पुलिस ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सेक्टर 26 के एससीओ नंबर 22, होटल प्रेजीडेंट में रेड कर पांच नामचीन कबाड़ी कारोबारी और आढ़तियों को जुआ खेलते धर दबोचा। सभी आरोपी कमरा नंबर 204 में धड़ल्ले से जुआ खेल रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के अचानक आ धमकने से सभी हक्के-बक्के रह गए। होटल प्रबंधन में भी अफरातफरी मच गई। आरोपी जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख, 87 हजार 300 रुपये बरामद किए। पुलिस के हत्थे मोहाली, पंचकूला सहित चंडीगढ़ में रहने वाले नामचीन लोग चढ़े। आरोपियों में मिंटा, सत्य प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार, जतिन अरोड़ा और अनिल शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद उक्त राशि सहित जुए के लिए इस्तेमाल अन्य सामान कब्जे में लिया। साथ ही मौके की फोटोग्राफी भी करवाई गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को रिश्वत की पेशकश भी की लेकिन संयुक्त पुलिस टीम ने इसे ठुकरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 26 थाने के एसआई मलूक सिंह को ही मामले का शिकायतकर्ता बनाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम खत्म करने की दिशा में एसएसपी यूटी के निर्देशों पर बीते कुछ ही समय में पुलिस की अब तक की तीन छापेमारियों में नामचीन होटल पर यह दूसरी बड़ी रेड है। होटल शिवालिक व्यू-17 के बाद होटल प्रेजीडेंट से जुआरियों का पकड़ा जाना साबित करता है कि जुआरी जुआ खलने के लिए शहर में सबसे सुरक्षित ठिकाने नामी होटलों को मानते हैं।

लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
सेक्टर-17 स्थित होटल शिवालिक व्यू होटल में कर्मचारियों की लापरवाही से हाई प्रोफाइल गैंबलिंग का गोरखधंधा चल रहा था। इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद फ्रंट ऑफिस के साथ हाउस कीपिंग स्टॉफ और सुरक्षाकर्मी लपेटे में हैं। होटल की साख पर बट्टा लगाने के मामले में चार से छह कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसे लेकर शिवालिक व्यू में हड़कंप मचा हुआ है।

शिवालिक व्यू में हाई प्रोफाइल गैंबलिंग की जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौप दी गई है। इसमें यह बताया गया है कि मामले में फ्रंट आफिस, हाउस कीपिंग के साथ सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से शिवालिक व्यू की साख पर बट्टा लगा है। मामले की जांच कर रहे माउंट व्यू होटल के डीजीएम अनुराग वालिया की टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।


इसमें प्रबंधन से लेकर हाउस कीपिंग स्टाफ, सुरक्षा व्यवस्था, फ्रंट ऑफिस पर सवालिया निशान खड़े किए गए हैं। बताया गया कि तीनों डिपार्टमेंट के छह कर्मचारियों की लापरवाही के चलते होटल में जुए का गोरखधंधा चल रहा था। सूत्रों की मानें तो जांच में दोषी पाए गए चार से छह कर्मचारियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed