फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pilgrims car accident at abohar, two people killed

मत्था टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं संग हादसा, पिकअप से टक्कर में दो की मौत

Thu, 17 Aug 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Thu, 17 Aug 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
pilgrims car accident at abohar, two people killed
मत्था टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं संग हादसा
धार्मिक स्थल पर मत्था टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से टक्कर लगने के बाद दो की मौके पर मौत। हादसा पंजाब के अबोहर में हुआ। राजस्थान के धार्मिक स्थल रामदेवरा से लौट रही श्रद्धालुओं की आल्टो कार बुधवार रात श्रीगंगानगर से आगे सामने से आ रही एक तेज गति पिकअप से टकरा गई। इससे कार में सवार दो की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना जामसर के प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार अबोहर के गांव वरियामखेड़ा निवासी भूपेंद्र पुत्र रूपराम जाट राजस्थान के मक्कासर निवासी अपने रिश्तेदारों के साथ रामदेवरा में पूजा कर बुधवार को वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


श्रीगंगानगर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनकी कार सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई। जिससे कार में सवार भूपेंद्र सहित भीम सिंह निवासी मक्कासर हनुमानगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भीम सिंह का तीन सात का बेटा, मक्कासर निवासी सुभाष और पिकअप चालक संजय खां निवासी भुट्टो घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed