फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   physical harassment of girl servant in ludhiana, punjab

पत्रकार ने बंधक बना रखी थी बच्ची, दास्तां सुन रो देंगे

Tue, 31 Mar 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 31 Mar 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
physical harassment of girl servant in ludhiana, punjab

हैबोवाल के जस्सियां रोड और शिंगार सिनेमा रोड के दो घरों से सोमवार को दो बंधुआ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इन बाल श्रमिकों ने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए। इनका कहना है कि घर के मालिक काम कराने के लिए उनसे मारपीट करते थे। काम नहीं कर पाते तो गर्म प्रेस से दागा जाता था।

विज्ञापन


बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी हैबोवाल के जस्सियां रोड पर रहने वाले एक निजी चैनल के पत्रकार के घर बच्ची को बंधक बनाकर काम कराया जाता था। अगर बच्ची काम नहीं करती तो उसके साथ मारपीट की जाती।
विज्ञापन


उन्होंने लेबर विभाग की टीम के साथ मिलकर वहां पर छापामारी की तो बच्ची वहीं पर थी। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बताई। उन्होंने तुरंत उसे वहां से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘साहब बहुत मारते थे गर्म प्रेस से दागते थे’

physical harassment of girl servant in ludhiana, punjab

दिनेश ने बताया कि ऐसे ही उन्हें पता चला था कि शिंगार सिनेमा के पास रहने वाले एक व्यापारी के घर पर बच्चा काम करता था। उसे अमृतसर से खरीद कर लाया गया था। आसपास के लोगों को भी इसका पता नहीं था।

जब श्रम विभाग की टीम ने वहां पर छापामारी की तो बच्चा घर में था। उसने बताया कि अगर वह कोई काम नहीं कर पाता था तो घर का मालिक उसे गर्म प्रेस के साथ दागता था। बच्चे की बाजू और टांग पर प्रेस से जलाए जाने के निशान हैं।

श्रम विभाग के साथ गई पुलिस ने दोनों बच्चों को मुक्त करा उनका मेडिकल कराया। इनके साथ मारपीट करने के मामले में थाना डिवीजन सात पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed