फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People beat Punjab police asi sanjivan kumar, video viral

रंगरलियां मनाते पकड़ा गया थाना इंचार्ज, लोगों ने कर दी धुनाई

Tue, 15 Aug 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब) Updated Tue, 15 Aug 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
People beat Punjab police asi sanjivan kumar, video viral
- फोटो : Demo Pic
हमेशा किसी न किसी विवाद के चलते सुर्खियों में रहने वाली पंजाब पुलिस के नाम एक और कारनामा जुड़ गया है। गांव सभरा के चौकी इंचार्ज एएसआई संजीवन कुमार को गांववासियों ने उसके सरकारी आवास में उस वक्त रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने चौकी इंचार्ज की जमकर पिटाई की। गांववासियों का कहना था कि जब तक पंजाब पुलिस को बदनाम करने वाले एएसआई संजीवन कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती वह पुलिस चौकी के आगे धरना लगाएंगे। उधर, पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पिटाई की वीडियो वायरल
उधर, दूसरी ओर गांववसियों ने एएसआई की पिटाई करते हुए और उसके सरकारी आवास में मिली महिला की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो के कारण पंजाब पुलिस की बेहद किरकिरी हो रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी एएसआई संजीवन कुमार होशियारपुर का रहने वाला है। वह पहले से शादीशुदा है। वहीं मामले से जुड़ी महिला भी शादीशुदा बताई जा रही है। एसपी (डी) तिलक राज ने बताया कि पुलिस ने  एएसआई के अलावा मामले से जुड़ी महिला पर भी केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed