{"_id":"59147b714f1c1b5a0f8b4582","slug":"patwari-takes-bribe-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैमरे के सामने ही रिश्वत लेने लगा ये पटवारी, वीडियो वायरल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैमरे के सामने ही रिश्वत लेने लगा ये पटवारी, वीडियो वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 12 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़ा गया पटवारी
बेरोजगार युवक सेे जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए रिपोर्ट करने बदले राजस्व पटवारी की ओर से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पर डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम निहाल सिंह वाला से रिपोर्ट लेने बाद पटवारी को निलंबित कर दिया।
रणिया निवासी सुरजीत सिंह को अपने बच्चे के लिए नौकरी के लिए जाति सर्टिफिकेट की जरूरत थी। पीड़ित निहाल सिंह वाला कोर्ट स्थित पटवारखाने में जाति सर्टिफिकेट बनवाने वाली फाइल लेकर पटवारी मलकीत सिंह से रिपोर्ट करवाने गया, इस पर पटवारी ने उससे दो सौ रुपये की कथित रिश्वत मांगी।

Trending Videos
दो सौ रुपये देने के बाद हस्ताक्षर कर दिए
रिश्वत लेते कैमरे पर पकड़ा गया पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
उसकी ओर से पैसे न होने एवं बेरोजगार कहने पर उक्त पटवारी ने फाइल चला कर मारी, फिर सुरजीत सिंह की ओर से दो सौ रुपये देने के बाद हस्ताक्षर कर दिए। इस दौरान सुरजीत सिंह ने इस घटना की वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली, जो कि वायरल हो गई। इसमें पटवारी पैसे मांगता फिर पैसे लेने के बाद अच्छी तरह कार्रवाई करता दिखाया गया है।
सुरजीत सिंह निवासी रणिया ने बताया कि वह डीसी मोगा को मिल कर आए हैं। उन्होंने पटवारी मलकीत सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया। डिप्टी कमिश्नर प्रवीन कुमार थिंद ने इस मामले को गंभीरता से लेते एसडीएम निहाल सिंह वाला से रिपोर्ट लेने बाद पटवारी को निलंबित कर दिया है।