फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patwari caught taking bribe in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: 5000 की रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा गया, विजिलेंस ने जाल बिछा दफ्तर से ही दबोचा

Mon, 03 Oct 2022 05:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 05:33 PM IST
सार

आरोपी को जैसे ही पीड़ित रेशम सिंह ने पांच हजार रुपये की नकदी पकड़ाई तो वैसे ही आरोपी को विजिलेंस की टीम ने काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसके कितने लोग भ्रष्टाचार करने में शामिल हैं।

विज्ञापन
Patwari caught taking bribe in Ludhiana of Punjab
घूस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में जमीन का बंटवारा करने के लिए प्रति एकड़ तीन हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगने वाले जगरांव तहसील के हलका हठूर में तैनात एक पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को सोमवार उस समय गिरफ्तार किया, जब वह रिश्वत के पैसे पकड़ चुका था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Haryana: राम रहीम के परिवार पहचान पत्र में हनीप्रीत का नाम, परिवार को किया बाहर, अब शुरू हुईं ये चर्चाएं
विज्ञापन


इस मामले में विजिलेंस की टीम ने गांव हठूर के रहने वाले रेशम सिंह की शिकायत पर पटवारी जसप्रीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। विजिलेंस की जानकारी के अनुसार रेशम सिंह ने विजिलेंस के पास शिकायत दी थी कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन की तकसीम (बंटवारा) करवाना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उनसे तीन हजार रुपये प्रति एकड़ रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। आरोपी ने 25 एकड़ पुश्तैन जमीन की 75 हजार रुपये रिश्वत मांगी और आगे बंटवारा करने की बात कही। इसके बाद रेशम सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। विजिलेंस ने पूरे मामले का ट्रैप लगाया गया और सोमवार का समय पैसे देने का रखा गया था। इसके बाद दो गवाहों को साथ में लेकर विजिलेंस ने आरोपी को उसके दफ्तर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जैसे ही पीड़ित रेशम सिंह ने पांच हजार रुपये की नकदी पकड़ाई तो वैसे ही आरोपी को विजिलेंस की टीम ने काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसके कितने लोग भ्रष्टाचार करने में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों को तोहफा: गन्ने के मूल्य में 20 रुपये का इजाफा, अब 380 रुपये प्रति क्विंटल में बिकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed