फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Crime News: 55 year old man killed in Patiala of Punjab

चोरी की नीयत से घर में घुसा चोर, सुए से हमलाकर बुजुर्ग को मार डाला, दो बेटे घायल

Sun, 18 Oct 2020 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Patiala Crime News: 55 year old man killed in Patiala of Punjab
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पटियाला के दीप नगर इलाके में शुक्रवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर ने बुजुर्ग की बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने उनके दोनों बेटों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ कालिया निवासी विकास नगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


थाना त्रिपड़ी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। थाना त्रिपड़ी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि दीप नगर इलाके में रात करीब तीन बजे राज मिस्त्री का काम करने वाले भान सिंह (55) के मकान में एक व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। जब उसने घर में रखे सामान की तलाशी लेनी शुरू की आवाज से बाहर के कमरे में सो रहे भान सिंह को संदेह हुआ। 
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत अपने दोनों बेटों रमनदीप सिंह रिंकू और संदीप सिंह को बुलाकर चोर का मुकाबला किया। इसी दौरान चोर ने भान सिंह पर बर्फ वाले सुए से हमला कर दिया। भान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चोर ने भान सिंह के दोनों बेटों पर भी हमलाकर घायल कर दिया। तभी संदीप सिंह की पत्नी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ कालिया निवासी विकास नगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पटियाला के विभिन्न थानों में पहले भी चोरी के केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed