{"_id":"597201914f1c1b434e8b48a5","slug":"pathankot-man-burnt-alive-son-daughter-in-law-and-grand-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे-बहू पोती को जिंदा जलाया और नहर में कूद गया बुजुर्ग, मां बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे-बहू पोती को जिंदा जलाया और नहर में कूद गया बुजुर्ग, मां बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Fri, 21 Jul 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में बुजुर्ग ने बेटे-बहू पोती को जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्दनाक घटना, एक बुजुर्ग ने अपने बेटे बहू और डेढ़ साल की पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया। फिर नहर में कूद कर सुसाइड कर ली, मां बेटी की मौत। घटना पंजाब के पठानकोट की है। सुजानपुर के गांव सोलीभोली में पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटे-बहू और डेढ़ साल की पोती को पेट्रोल डालकर जला दिया।
इसके बाद उसने यूबीडीसी नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह से झुलसी मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने में बुजुर्ग का साथ देने वाला एक आरोपी फरार है। पुलिस ने थाना सुजानपुर में फरार व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतकों की पहचान मंजीत सिंह (65), उसकी बहू बलजीत कौर (33) और पोती मनकीत कौर के रुप में हुई है। मंजीत सिंह का बेटा सेवा सिंह (35) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर हालत में अमृतसर रेफर किया गया है। वहीं मंजीत सिंह के फरार साथी की पहचान बस्सन सिंह निवासी गांव सोलीभोली के रुप में हुई है।

लोन पर लिए ट्रैक्टर को लेकर हुआ था विवाद
ट्रैक्टर को लेकर विवाद
- फोटो : demo photo
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह और उसका बेटा सेवा सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करते थे। कुछ समय पहले सेवा सिंह ने लोन लेकर एक ट्रैक्टर खरीदा था। इसी ट्रैक्टर को लेकर पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था। मंजीत सिंह सेवा सिंह से काफी समय से ट्रैक्टर मांग रहा था, लेकिन सेवा सिंह उसे ट्रैक्टर नहीं दे रहा था।
उसका कहना था कि जब ट्रैक्टर की किश्त वह भर रहा है तो पिता को क्यों दे। इसी बात पर मंजीत सिंह बेटे से नाराज रहता था। सूत्रों के अनुसार वीरवार रात करीब 12 बजे मंजीत सिंह अपने साथी बस्सन सिंह के साथ मिलकर बेटे-बहू और पोती पर सोते समय जग में पेट्रोल डालकर उन्हें जला दिया।
तीनों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी लोगों को देखकर फरार हो गया। इसके बाद मंजीत सिंह ने यूबीडीसी नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपी बस्सन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।