{"_id":"fb13b0ce2cc0f1c959e868afa6841f9a","slug":"parents-left-girl-child-on-dargah-in-pinjore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्चे को दरगाह पर लावारिस छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात बच्चे को दरगाह पर लावारिस छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर में पीर की दरगाह पर शनिवार शाम करीब 7 बजे कोई ठंड की भी परवाह न करते हुए नवजात को छोड़कर चला गया। नवजात कपड़ों में लिपटी हुई थी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि शाम को खेलते बच्चे दरगाह में माथा टेकने गए तो देखा कि कपड़े में कुछ लिपटा हुआ है और कपड़ा हिल रहा है। बच्चों ने इसकी जानकारी दरगाह के बाहर पंचर लगाने वाले बलविंद्र को दी।
विज्ञापन
बलविंदर और अन्य लोग दरगाह में आकर देखा तो कपड़ों में एक नवजात लिपटा हुआ था। बलविंद्र और अन्य लोग उसे पिंजौर थाने ले गए। जहां से नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
प्राइमरी हेल्थ सेंटर के प्रभारी डाक्टर मनीश ने बताया कि नवजात करीब दो दिन की होगी। वह पूरी तरह स्वस्थ है और वजन भी ठीक है। इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है और यहां से सेक्टर 6 पंचकूला भेजा जाएगा।