{"_id":"58bdae694f1c1be417dc4063","slug":"panchkula-accident-child-hit-by-a-tractor-panchkula-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत, ढाई घंटे पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत, ढाई घंटे पड़ा रहा शव
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-21 स्थति फतेहपुर कॉलोनी के पास चार साल की मासूम के एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान सिमरन कुमारी (4) के रूप में हुई है। जो अपने माता-पिता के साथ फतेहपुर कॉलोनी में रहती थी।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से घर लौटने के बाद सिमरन घर के पास एक खाली प्लॉट पर शौच के लिए गई थी। जब सिमरन अन्य सहेलियों के साथ थी तो मलबा गिराने आए एक ट्रैक्टर ने मासूम सिमरन को चपेट में ले लिया। मलबा गिराते समय ट्रैक्टर का पहियां सिमरन के पर चढ़ गया। इस कारण सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पर पहुंची पंचकूला पुलिस ने फौरन एंबुलेंस को कॉल की। लेकिन क्षेत्र विवाद के चलते बच्ची का शव उठाने के लिए पंचकूला से एंबुलेंस नहीं पहुंची। दरअसल जहां हादसा हुआ, वह एरिया पंजाब में आता था। इस क्षेत्र विवाद में ढाई घंटे तक बच्ची का शव पड़ा रहा। आखिरकार मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने ऑटो बुलाकर बच्ची के शव को डेराबस्सी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत बताया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जनरल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

लोगों ने ऑटो कर बच्ची का शव पहुंचाया अस्पताल
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दो मासूम की बची जान
स्कूल से घर लौटने के बाद सिमरन अपनी दो सहेलियों गंगा कुमारी (4) और राधा (5) के साथ घर के पास खाली पड़े प्लॉट पर शौच के लिए गई थी। जब ट्रैक्टर प्लॉट पर मलबा गिराने पहुंचा, तो गंगा कुमारी और राधा वहां से भाग गई। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही से सिमरन ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गई।
दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक बच्ची के पिता जीवन ने बताया कि सिमरन ने अभी पढ़ना लिखना शुरू ही किया था। सिमरन दो बड़े भाइयों के साथ स्कूल पढ़ने जाती थी। सिमरन के बड़े भाई का नाम ओमदेव (11) व दूसरे का नाम शिवम (7) है। इस हादसे के बाद से ओमदेव और शिवम का रो रोकर बुरा हाल है।