{"_id":"653e35593c4a60d71b068253","slug":"painful-death-of-husband-and-wife-in-road-accident-in-tarn-taran-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarn Taran News: पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी कार, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarn Taran News: पराली से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी कार, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दो बच्चे घायल
Sun, 29 Oct 2023 04:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Oct 2023 04:12 PM IST
सार
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना चौला साहिब के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को तुरंत तरनतारन के अस्पताल में भर्ती करवाया। विनोद शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पति-पत्नी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा थाना चोहला साहिब के गांव मोहनपुर के नजदीक हुआ। शनिवार की रात सड़क पर खड़ी पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली से कार जा भिड़ी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना चोहला साहिब की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह और किरनवीर कौर अपने बच्चों के साथ कार से एक समागम से लौट रहे थे। जब कार गांव मोहनपुर से ठठियां महंता के बीच पहुंची तो सड़क किनारे खड़ी पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना चौला साहिब के इंस्पेक्टर विनोद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को तुरंत तरनतारन के अस्पताल में भर्ती करवाया। विनोद शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन