{"_id":"58878efd4f1c1b380fcf3cbc","slug":"overloaded-truck-overturned-on-a-moving-car-2-young-men-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक चलती कार पर पलटा, दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक चलती कार पर पलटा, दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक चलती कार पर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
गांव शहबाजपुर के नजदीक ओवरलोड ट्रक चलती कार पर पलट गया। हादसे में कार में सवार एक सैन्य कर्मी सहित 2 युवक को मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार होने में कामयाब हो गया।
शहबाजपुर के नजदीक अनाज से ओवरलोड ट्रक जा रहा था। ट्रक के पास से कार गुजर रही थी। अचानक ट्रक बेकाबू हो कर कार पर गिर गया। कार ट्रक के नीचे दब गई । हादसा देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेसीबी मंगवा कर ट्रक को उठवाया और नीचे दबे 2 युवकों को कार से बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल युवकों को सिविल अस्पताल में भेजा गया। वहां उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सैन्य कर्मी अवतार सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी कुहाड़का और सुखबीर सिंह वासी कुहाड़का के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे थाना सदर के एसआई पलविंदर सिंह न बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।