{"_id":"56e5aa0b4f1c1bac448b456a","slug":"online-swindle-with-300-people-all-over-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! देशभर में 300 लोगों को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
OMG! देशभर में 300 लोगों को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Mar 2016 08:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करने पर गिफ्ट व जैकपॉट का लालच देकर ठगों ने अब तक देशभर में 300 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इस बात का खुलासा साइबर सेल द्वारा पकड़े गए दिल्ली के मुनीष कुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान किया। मामले में साइबर सेल को अभी आरोपी के दो और साथियों की तलाश है।
विज्ञापन
साइबर सेल इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों ने बताया कि दिल्ली से पकड़े गए कॉल सेंटर चलाने वाले मुनीष कुमार से 300 और लोगों की लिस्ट मिली है जिनके साथ उसने साथियों के साथ मिलकर आनलाइन ठगी की। साइबर सेल को इस मामले में अभी दो और लोगों की तलाश है । जिसके लिए पुलिस की टीमें दिल्ली और आसपास के इलाकों में रेड कर रही हैं। लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
यह था मामला
पुलिस ने सेक्टर-15 में पीजी में रह रहे छात्र पीयूष नंदा ने सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी कि उसके साथ 1.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। पीड़ित ने बताया कि पिछले हफ्ते उसे एक नंबर से फोन आया कि अगर आप उनकी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीददारी करते हैं तो आप बुलेट मोटरसाइकिल जीत सकते हैं। इसके बाद छात्र ने साइट से ऑनलाइन 1.17 लाख की खरीददारी की।
विज्ञापन
छात्र ने डायंमड, ट्रैक सूट, म्यूजिक सिस्टम की खरीददारी की। छात्र ने बताया कि उसने जो चीजें खरीदी थीं, जब उसके पास पहुंचीं तो उनकी कीमत मात्र छह हजार रुपये थी। छात्र को खरीददारी करने पर न तो कोई जैकपॉट निकला और न ही वह सामान मिला जो उसने ऑनलाइन खरीदा था। इस तरह छात्र को एक लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगी। आरोपी मुनीष कुमार दिल्ली के द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली के बदरपुर इलाके में कॉल सेंटर चलाता है।