{"_id":"6f3ea6c78e0c3c1adc374e45ee8ff0cd","slug":"online-bumper-job-recruitment-in-indian-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में खुली भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में खुली भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
एक से 10 नवंबर को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में होने वाली सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के. एस. भाटी ने बताया कि भर्ती में पानीपत, रोहतक, झज्जर और सोनीपत जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
ऑनलाइन पंजीकरण के तहत अभ्यर्थी को राज्य ‘हरियाणा अंबाला’ चुनना होगा। इसमें ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन