फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   one other arrested in case of firing at liquor baron's house in Chandigarh

चंडीगढ़: शराब कारोबारी की कोठी पर फायरिंग का आरोपी शूटर नितिन अमृतसर में गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2020 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
one other arrested in case of firing at liquor baron's house in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला के सेक्टर-33 स्थित कोठी पर फायरिंग के आरोपी शूटर नितिन नाहर को पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी रोड स्थित कलर रिजॉर्ट से एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। अमृतसर के झबाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले नितिन नाहर को उसके साथी बिक्रमजीत सिंह ने सुरक्षित छिपने के लिए जगह मुहैया करवाई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने नितिन के कब्जे से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। यह गिरफ्तारी अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस और संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओसीसीयू) की संयुक्त टीम ने की। चंडीगढ़ पुलिस जल्द ही शूटर नितिन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में नितिन ने खुलासा किया कि उसे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी के कहने पर पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में ऐसी वारदात को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। 31 मई को उसे लुधियाना से लेने और चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में छोड़ने के लिए एक काले रंग की ऑडी कार भेजी गई थी। उसे चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के साथ एक सिल्वर रंग की फोर्ड आइकन कार में बिठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सेक्टर-33 में शराब कारोबारी के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे खरड़ में उतार दिया गया। इसके बाद वह सफेद रंग की बोलेरो कार में अमृतसर अपने ठिकाने पर पहुंच गया। इससे पहले पुलिस ने लुधियाना निवासी एक शूटर करण शर्मा को मौलीजागरां से गिरफ्तार किया था।
 
गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा का करीबी है नितिन 
नितिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर बॉबी मल्होत्रा का करीबी है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ भी जुड़ा रहा है, जिसने अरविंद सिंगला के सेक्टर-33 के घर पर हमले का आदेश दिया था। नितिन और उसके साथी ने बताया कि उनको लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी ऐसी वारदातों को अंजाम देने के लिए कहा था। नितिन अमृतसर में तीन अन्य फायरिंग की वारदात में वांछित था।

ऐसे की वारदात
नितिन नाहर ने बताया कि 31 मई को उसे बॉबी मल्होत्रा ने हमला करने को कहा था और लॉरेंस बिश्नोई ने एक काली ऑडी कार उसे लुधियाना से लेने के लिए भेजी थी। फायरिंग के बाद उसे एक दूसरे साथी ने खरड़ से बाहर उतार दिया और वहां से उसको बॉबी मल्होत्रा के निर्देश पर एक सफेद बोलेरो कार में अमृतसर स्थित एक सुरक्षित छिपने की जगह पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed