फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One lakh rupees cash stolen from car in Manimajra

मनीमाजरा: कार खड़ी की... दुकान पर गया, इतनी देर में चार युवकों ने गायब की एक लाख की नकदी

Tue, 02 May 2023 08:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 May 2023 08:14 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी उदयपाल सिंह, मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें एक युवक गाड़ी से पैसे निकलता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
One lakh rupees cash stolen from car in Manimajra
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में पुराने रोपड़ रोड के बाजार में आए एक व्यक्ति की आल्टो कार से एक लाख रुपये निकालकर चार युवक भाग निकले। खरड़ का रहने वाला भारत भूषण पांच मिनट के लिए दुकानों के आगे अपनी कार खड़ी करके चश्मे की दुकान पर अपनी माता का चश्मा बनवाने लगा था। इतनी ही देर में उसकी कार से एक लाख रुपये युवकों ने साफ कर दिए हैं। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी उदयपाल सिंह, मनीमाजरा थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें एक युवक गाड़ी से पैसे निकलता दिखाई दे रहा है। हालांकि उसके साथ चार युवक हैं जो आसपास पूरी निगरानी कर रहे हैं। इनमें से एक युवक तो चश्मे की दुकान में भारत भूषण के पीछे ही गया था। इस तरह पूरी तैयारी के साथ इन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। गाड़ी के कागजात भी गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed