फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One arrested with heroin and drug money worth three lakhs

Amritsar News: 1.5 किलो हेरोइन व तीन लाख की ड्रग मनी समेत एक काबू, अमेरिका से जुड़ा तस्करी नेटवर्क

Tue, 09 Jan 2024 05:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

नशा तस्करों के खिलाफ अमृतसर पुलिस का एक्शन जारी है। हेरोइन की खेप और ड्रग मनी के साथ पुलिस ने एक और तस्कर को दबोचा है। यह नेटवर्क भी अमेरिका से जुड़ा है।

विज्ञापन
One arrested with heroin and drug money worth three lakhs
आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने कंबाइन ड्राइवर को डेढ़ किलो हेरोइन और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी अपने ही गांव के अमेरिका में बैठे तस्कर के इशारे पर हेरोइन की खेप लेने पहुंचा था। कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया।

विज्ञापन


यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान एडीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर भी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोगा जिला के थाना बधनी के गांव राम निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि 36 वर्षीय आरोपी 10वीं पास है और मूलत: कंबाइन चलाने का काम करता है। 
विज्ञापन

सीपी भुल्लर ने बताया कि तस्करी के इस नेटवर्क को अमेरिका में बैठा मनदीप सिंह चला रहा था। हरप्रीत सिंह और अमेरिका में बैठा तस्कर मनदीप सिंह एक ही गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एडीसीपी सिटी-1 डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त तस्कर हेरोइन की खेप लेने श्री दरबार साहिब के निकट स्थित मोची बाजार में मौजूद हैं। इसके आधार पर ही एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव दर्शन के नेतृत्व वाली टीमों ने मोची बाजार में कार्रवाई की और तस्कर हरप्रीत सिंह को डेढ़ किलो हेरोइन और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ काबू किया।

डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस इससे पहले भी अमेरिका में बैठे तस्कर मनप्रीत उर्फ मन्नू मुहावा द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चुकी है। इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने उक्त मामले में सात पिस्तौल, 22.5 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपये की ड्रग मनी, ड्रोन के स्पेयर पार्ट्स और रिमोट बरामद किया है। 

20 ग्राम हेरोइन और 10 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ एक गिरफ्तार

उधर, गुरदासपुर जिले की थाना सिटी पुलिस ने कासो अभियान के तहत एक आरोपी को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई सतपाल पुलिस पार्टी के साथ अभियान के तहत गंदा नाला मेहर चंद रोड पर मौजूद थे। इस दौरान हरी दरबार कॉलोनी की तरफ से आ रहे आरोपी को लखबीर मसीह निवासी नवां लित्तर को संदेह के आधार पर रोका गया। थाना सिटी से पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई सलिंदर सिंह ने आरोपी की तलाशी ली तो उससे बरामद लिफाफे में 20 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर कांटा और 10 हजार 300 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed