फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   obscene things with girl student by teacher, recording viral on whatsapp

मार्क्स बढ़ाने के नाम पर टीचर ने की छात्रा से अश्लील बातें

Wed, 08 Jul 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Wed, 08 Jul 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
obscene things with girl student by teacher, recording viral on whatsapp

मार्क्स बढ़ाने के नाम पर अध्यापक ने छात्रा से की अश्लील बातें। वाट्सएप पर रिकॉर्डिग वायरल होने से मचा हंगामा। मामला हरियाणा के झज्जर के बहूझोलरी इलाके के साल्हावास थाना क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द का है।

विज्ञापन


यहां राजकीय स्कूल की एक छात्रा तथा एक अध्यापक की ऑडियो वॉट्स एप पर वायरल होने के चलते गांव में तनाव का माहौल हो गया। मंगलवार को इस मामले में गांव के राजकीय स्कूल में पंचायत की गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए साल्हावास थाना प्रभारी, तहसीलदार व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मगर बाद में छात्रा के परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया। इसके बाद पंचायत बेनतीजा समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खानपुर खुर्द में एक ऑडियो रिकार्डिंग पिछले तीन-चार दिनों से वायरल हो गई है। रिकॉर्डिंग में छात्रा एक अध्यापक को नंबर कम आने की बात कह रही है। इस पर अध्यापक कहता है कि उसने सेटिंग कर ली है तथा संभावना है कि वह पास भी हो जाएगी।

इसके बाद अध्यापक ने कहा कि वह कल स्कूल में आ जाए, इस बहाने वह छात्रा के दर्शन कर लेगा। यह ऑडियो जब गांव के लोगों ने सुनी तो ग्रामीण भड़क गए।

छात्रा के परिजनों का कार्रवाई कराने से इंकार

obscene things with girl student by teacher, recording viral on whatsapp

मंगलवार को गांव के लोग स्कूल में एकत्र हुए। स्कूल की छुट्टी कर वहां पंचायत शुरू कर दी। जैसे ही इसकी सूचना साल्हावास थाना प्रभारी अशोक दहिया व तहसीलदार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लगी तो वे भी स्कूल में पहुंच गए।

कई देर तक लोगों की इस मामले पर बहस होती रही। छात्रा के परिजनों को भी पंचायत में बुलाया गया। वहीं पंचायत आने की बात पता चलने पर अध्यापक स्कूल से गायब हो गया। छात्रा के परिजनों ने इस मामले में कोई भी पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

राजाराम, सरपंच पति, खानपुर खुर्द ने बताया कि अध्यापक व छात्रा की रिकॉर्डिंग को लेकर गांव के राजकीय स्कूल में पंचायत हुई थी। मगर उस समय मैं गांव में मौजूद नहीं था। रिकॉर्डिंग में अध्यापक ने थोड़ा बहुत गलत कहा है। मगर छात्रा के परिजनों ने मामले में कोई भी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।

अशोक दहिया, प्रभारी, थाना साल्हावास ने बताया कि रिकॉर्डिंग को लेकर हुए विवाद के चलते गांव में पंचायत की गई थी। सूचना मिलने पर मैं टीम के साथ मौके पर गया था। किसी ने भी इस मामले में लिखित में शिकायत नहीं दी है। अगर पुलिस को कोई शिकायत दी जाती है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

सत्यप्रकाश बंसल, प्रिंसिपल, राजकीय स्कूल, खानपुर ने कहा कि इतना बड़ा मामला नहीं है। हल्की-फुल्की बात थी। गांव के लोगों ने पंचायत की थी। मगर ये कोई ऐसा मामला नहीं है, जिस पर ज्यादा चर्चा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed