{"_id":"5886421f4f1c1bbe6bcf3fb8","slug":"nri-woman-who-entered-the-house-with-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला से घर में घुसकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई महिला से घर में घुसकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
53 वर्षीय एनआरआई महिला की शिकायत पर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया, कोर्ट ने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान प्रदीप हुंदल निवासी सावित्री ग्रीन, वीआईपी रोड, जीरकपुर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई जगीर सिंह के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सामाजिक कार्यों के सिलसिले में कनाडा से जीरकपुर आती रहती हैं और लंबे समय से यहां पर ही रह रही हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी मुलाकात प्रदीप से हुई, उसके साथ वह नगर काउंसिल में काम करवाने गई थीं। शिकायत के अनुसार, 11 जनवरी की रात प्रदीप हुंदल उनके घर पहुंचा।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि प्रदीप उस समय शराब के नशे में था। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो वह जबरदस्ती अंदर घुस गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो वह भाग गया।