फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   notorious boys break car mirrors in chandigarh

बदमाशों ने एक बार फिर रात में 8 गाड़ियों के शीशे तोड़े

Sun, 24 Jan 2016 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jan 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
notorious boys break car mirrors in chandigarh

चंडीगढ़ में देर रात बदमाश एक बार फिर कॉलोनी नंबर चार में खड़ी 8 गाड़ियों के शीशे तोड़कर उसमें से सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने चौकीदार को कमरे में बंद कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन में दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कॉलोनी नंबर चार में आठ वाहनों के शीशे तोड़ डाले। कॉलोनी नंबर चार में रहने वाले संग्राम शर्मा ने बताया कि उनकी पिकअप गाड़ी घर के पास खड़ी थी। शनिवार को सुबह देखा तो गाड़ी के सारे शीशे टूटे थे। गाड़ी से सामान और जरूरी कागजात गायब थे।
विज्ञापन


एक अन्य पीड़ित चंद्रपाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने चौकीदार को ट्यूबवेल के कमरे  में बंद कर दिया था। बदमाशों ने रात को करीब 2 से चार बजे के बीच में वारदात को अंजाम दिया। इलाके में कुल तीन कारों, तीन पिक अप और दो ऑटो में और तोड़ फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर पुलिस ईमानदारी से कार्रवाई करती तो इलाके में इस तरह की वारदात न होती।

वहीं पुलिस का कहना है कि गाड़ियों में तोड़फोड़ की शिकायत मिली है। मामले में डीडीआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed