फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no children were burnt to the Married woman

संतान न हुई तो विवाहिता को जिंदा जला दिया

Mon, 14 Apr 2014 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल Updated Mon, 14 Apr 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
no children were burnt to the Married woman

नग्गल के गांव उदयपुर में संतान नहीं होने पर विवाहिता को जलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने सास, ससुर, चाचा ससुर और चाची को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से महिला के जले कपडे़ भी बरामद कर लिए हैं। इस मामलें में पुलिस ने आरोपियों पर तथ्य नष्ट करने पर धारी भी लगाई है। गौरतलब है कि विगत दिनों पहले गांव उदयपुर में संतान नहीं होने पर विवाहिता को ससुरालियों पक्ष के लोगो ने जला दिया था। जिसमें महिला गंभीर रूप घायल हो गई थी। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा महिला को संतान नहीं होने के कारण तंग किया जाता था।
विज्ञापन


उधर, घायल महिला को शहर सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। मगर सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। बाद में गंभीर रूप से घायल होने से महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने लगातार कई जगहों पर दबिश करते हुए ससुराल पक्ष के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों में से चाचा ससुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed