{"_id":"5d953b1a992bbcac16dbc8c81445a29f","slug":"nine-days-after-the-statement-was-not-enough-to-jaipal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन बाद भी बयान देने लायक नहीं हुआ जयपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ दिन बाद भी बयान देने लायक नहीं हुआ जयपाल
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Fri, 10 Jan 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-पांच के निर्झर वाटिका स्थित फाइव डिग्री रेस्तरां के बाहर न्यू ईयर जश्न के बाद खुद से सिर में लगी से घायल हेड कांस्टेबल जयपाल की हालत में सुधार है, लेकिन नौ दिन बाद भी वह पुलिस को बयान देने के लायक नहीं हुआ है।
न्यू ईयर जश्न के बाद खुद की सर्विस गन से गोली चलने से पंजाब कैडर के आईएएस केएस सिद्धू के बेटे का यह गनमैन घायल हो गया था। पीजीआई के एडवांस ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है।
पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत में रोजाना सुधार हो रहा है और सभी को पहचानने लगा है, लेकिन अब भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। अगले दो-तीन दिनों में जयपाल को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है जयपाल
जयपाल के परिजनों के मुताबिक, वह राष्ट्रीय स्तर का पहलवान रह चुका है और इसी आधार पर उसे पंजाब पुलिस में नौकरी मिली है। उसके दो बच्चे हैं, जो कैथल में रहते हैं।
घटना के चार-पांच दिन पहले वह घर से आया था। उसके चचेरे भाई जितेन्द्र के मुताबिक, जयपाल की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
घटना के बाद पंजाब कैडर के आईएएस केएस सिद्धू और उनका बेटा सहज भी जयपाल को देखने पीजीआई पहुंचे।