{"_id":"d8950a17ef0031ff0239579b74e9eec9","slug":"nigerian-arrested-for-cocaine-supply-came","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकीन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोकीन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 May 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकीन सप्लाई करने आए एक नाइजीरियन तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार दोपहर सेक्टर-17 फायर स्टेशन के पास दबोच लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान नाइजीरिया निवासी चार्ल्स ज्यूचक्यू के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में मामला दर्जकर आरोपी तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी।
डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सूचना मिली कि एक नाइजीरियन कोकीन सप्लाई करने चंडीगढ़ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-17 फायर स्टेशन के पास नाका लगाया और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
27 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया। आरोपी भारत में बिजनेस वीजा पर आया हुआ है और वह इंडिया से नाइजीरिया में कपड़े व्यापार का काम करता है। दिल्ली से कपड़े खरीदकर वह नाइजीरिया भेजता है। क्राइम ब्रांच पता लगाने में लगी है कि वह किसको कोकीन की सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन