शादी के 17 दिन बाद प्रेमी संग उठाया चौंकाने वाला कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी को हुए 17 दिन ही हुए थे कि युवती ने प्रेमी संग मिलकर वो खौफनाक कदम उठाया कि सबके होश उड़ गए। दरअसल, नवविवाहिता ने प्रेमी संग जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।
मामला पंजाब के बटाला का है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। छह सितंबर को ही युवती की शादी हुई थी। मनदीप कौर (21) वासी गांव औलख खुर्द की शादी छह सितंबर को मजीठा में हुई थी।
चार दिन पहले मनदीप अपने मायके औलख खुर्द आई थी। बुधवार को मनदीप कौर के ससुराल वाले उसे लेने आए थे लेकिन वह उनके साथ नहीं जाना चाहती थी।
दोनों ने फोन पर बात की और अपने-अपने घरों में जहर निगल लिया
मनदीप कौर अपने ही गांव के युवक मनदीप सिंह से प्रेम करती थी और दोनों शादी करना चाहते थे। बुधवार को दोनों ने फोन पर बात की और उसके बाद अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
हालत बिगड़ने पर मनदीप कौर के परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल हरचोवाल में दाखिल करवाया। जबकि मनदीप सिंह के घरवाले उसे सिविल अस्पताल ले गए। जहां दोनों की मौत हो गई।
पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे। लड़की की शादी हो जाने के बाद दोनों को दूर रहना पसंद नहीं था इसलिए दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। कोई पक्ष बयान दर्ज करवाएगा तो कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।