{"_id":"65c4730cb859e980370b7016","slug":"new-revelation-in-woman-body-found-wrapped-in-cloth-in-ludhiana-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सड़क किनारे मिला था महिला का अर्धनग्न शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सनसनीखेज सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: सड़क किनारे मिला था महिला का अर्धनग्न शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सनसनीखेज सच
Thu, 08 Feb 2024 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:52 AM IST
सार
सात दिन पहले लाडोवाल में सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। अर्धनग्न शव कपड़े में लिपटा था। पुलिस ने मृतका की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाने का फैसला लिया गया। पोस्टमार्टम में महिला के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
क्राइम
विस्तार
लुधियाना के लाडोवाल के साउथ सिटी इलाके में करीब एक सप्ताह पहले अर्धनग्न हालत में कपड़े में महिला का शव लिपटा मिला था। अब इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं।
महिला की हत्या करीब 10-12 दिन पहले की गई थी, जिसके बाद शव को खुर्द बुर्द करने के लिए सड़क किनारे झाड़ियां में फेंक दिया गया था। महिला के सिर पर हथियार मारकर उसकी हत्या की गई है। वहीं पोस्टमार्टम जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि मौत से पहले महिला का अबॉर्शन भी करवाया गया था। सिविल अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब थाना लाडोवाल की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
करीब एक सप्ताह पहले लाडोवाल के साउथ सिटी इलाके में सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव कपड़े में लिपटा मिला था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। महिला की पहचान नहीं हुई तो दो दिन पहले थाना लाडोवाल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महिला की हत्या 10 से 12 दिन पहले की गई है। महिला का चेहरा भी बुरी तरह से जला हुआ था और महिला के सिर पर भी चोट के निशान है, जिससे माना जा रहा है कि किसी तेजधार हथियार से महिला के सिर पर वार किया गया है। हत्या का खुलासा होने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस ने इस मामले में जांच और भी तेज कर दी है। महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।