फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ndia-New Zealand match at PCA stadium betting seven Overcome

भारत-न्यूजीलैंड मैच में लग रहा था सट्टा, सुपर और चॉकलेट थे कोड वर्ड

Tue, 25 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 25 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ndia-New Zealand match at PCA stadium betting seven Overcome
मोहाली में मैच - फोटो : अमर उजाला

पीसीए स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच में रविवार को खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी पीसीए स्टेडियम से ही सट्टा लगा रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राकेश वर्मा पश्चिमी मुंबई, अफजल महाराष्ट्र, गोविंद सरदाना व मुकेश कुमार हिसार, सुशील व सुनील गुजरात और दीपक सिंह दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 13ए,  सेक्शन-3, 67 जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ  की जा रही है। इसके बाद कई और लोगों के गिरफ्त में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने पीसीए से चल रहे सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिए थे।

चॉकलेट चौका और सुपर छक्का!

ndia-New Zealand match at PCA stadium betting seven Overcome
पु‌लिस - फोटो : file photo

मैच के दौरान कॉल करने वालों की लोकेशन निकालकर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही उनसे 15 मोबाइल बरामद किए। हालांकि उनसे किसी भी प्रकार की नगदी बरामद नहीं हुई है। जिक्रयोग है कि इससे पहले जब एक दिवसीय मैच हुआ था तो पीसीए में कैटरिंग करने वाले को दबोचा था। जो टिकटें ब्लैक कर रहा था।

ऐसे चलता था खेल
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि टीवी पर जो मैच चलता है। वह मैदान की अपेक्षा कुछ सेकेेंड पीछे होता है। ऐसे में वह देश में विभिन्न लोकेशन में बैठे अपने आकाओं को बैठकर सारी सूचनाएं देते थे।

इससे उनके मालिक करोड़ों रुपये की चांदी करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें प्रत्येक मैच का पांच से दस हजार रुपये मिलता है। इसके अलावा रहन-सहन, खाने-पीने और आने-जाने का खर्च अलग से मिलता है।

चॉकलेट चौका और सुपर छक्का
आरोपियों ने बताया कि यह सारा खेल कोड वर्ड से चलता है। चौके को चॉकलेट व छक्के को सुपर कहा जाता है। इसके अलावा प्रत्येक रन को नाम दिया गया था। साथ ही सभी आरोपी अलग-अलग
जगह पर बैठते थे।

दो आरोपी सगे भाई
पुलिस जांच में सामने आया है कि सुनील और सुशील दोनों सगे भाई हैं। इसके अलावा पुलिस इनके अन्य लिंक की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed