फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nawanshahr police arrested a person with 10 illegal pistols

Punjab News: नवांशहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 अवैध पिस्टल के साथ तस्कर को दबोचा

Wed, 07 Feb 2024 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Feb 2024 05:56 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। वह जेल में बंद अरुण उर्फ मनी के कहने पर हथियार मध्य प्रदेश से लाया था। हथियारों की तस्करी के बदले उसे पैसे मिलने थे। अभी तक पांच हजार रुपये मिल भी चुके थे।

विज्ञापन
Nawanshahr police arrested a person with 10 illegal pistols
मामले की जानकारी देते एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 10 पिस्टल मिली हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्जकर लिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी और एसपी (गुप्तचर) डॉ. मुकेश कुमार व डीएसपी सुरिंदर चांद ने बताया कि नवांशहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नौजवान पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी करने की फिराक में है। वह नवांशहर में घूम रहा है। इसके बाद सीआईए स्टाफ प्रभारी अवतार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बलकर्ण सिंह को गिरफ्तार किया। वह गढ़शंकर के गांव थाना का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर 10 पिस्टल मिली हैं। यह हथियार वह मध्य प्रदेश से लाया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बलकर्ण सिंह नशे का आदी है और उस पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। जेल में वह हिमाचल के ऊना जिले के गांव बाथू निवासी अरुण उर्फ मनी के संपर्क में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी पर गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। उसने ही बलकर्ण को मध्य प्रदेश से पिस्टल लाने को कहा था। पिस्टल लाने पर बलकर्ण को पैसे मिलने थे। एसएसपी चौधरी ने बताया कि बलकर्ण को अभी तक सिर्फ पांच हजार रुपये ही इस काम के मिले थे और अगर सारे पिस्टल आगे पहुंच जाते तो बाकी पैसे मिलने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed