फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   naked couple case: announcement of reward for clues

संदूक में शवों का सुराग दीजिए, एक लाख इनाम

Thu, 09 Apr 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 09 Apr 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
naked couple case: announcement of reward for clues

हरियाणा के सोनीपत में बीते दिन दो बंद बक्सों में युवक-युवती के निर्वस्त्र शव मिले थे। युवक-युवती का देने वाले को एक लाख रुपये इनाम मिलेगा। इनाम की घोषणा आज सोनीपत पुलिस ने की।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन जीटी रोड स्थित कुमासपुर गांव के पास ताऊ देवीलाल पार्क में सोमवार सुबह दो संदूक (बॉक्स) में एक युवक और युवती के नग्न शव बरामद हुए। दोनों शवों पर ऐसे निशान मिले हैं, जिनसे प्रतीत होता है कि इन्हें जलाने का भी प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


वारदात को विभत्स तरीके से अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद युवक के दोनों पैर काट दिए गए। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और शिनाख्त के लिए प्रदेश के थानों के अलावा दिल्ली और उत्तरप्रदेश की पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ऑनर किलिंग की घटना से इनकार नहीं किया है, फिर भी शिनाख्त होने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। ताऊ देवीलाल पार्क में अलसुबह राहगीरों ने दो लावारिस बक्से देखे। बॉक्स को खोला तो देखा कि एक में युवक और दूसरे में एक युवती का शव पड़ा है।

अलग-अलग थ्योरी पर जांच की जा रही है

naked couple case: announcement of reward for clues

युवक के शरीर केवल बनियान थी। युवती के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, उसके हाथों में केवल चूड़ा पहना था। युवक के दोनों पांव काटकर बक्से में ही रखे गए थे।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एफएसएल और फिंगरप्रिंट की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए गए।

गला दबाने कर हत्या की आशंका

पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है। शवों की स्थिति देखकर दो बातें स्पष्ट होती हैं। पहली यह कि मामला ऑनर किलिंग का है और दूसरा यह कि दोनों की हत्या कहीं अन्य जगह की गई और घटना को अंजाम देने के बाद शवों को बॉक्स में डालकर पार्क में रख दिया गया। प्रथम दृष्टया हत्या गला दबाकर करने की बात सामने आ रही है। युवती के शव के गले पर चोट के भी निशान हैं।

अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत ने बताया कि संदूक में युवक और युवती के बिना कपड़ों के शव मिले हैं। ऑनर किलिंग से इंकार नहीं किया जा सकता। फिर भी अलग-अलग थ्योरी से मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed