कोर्ट में पेश होंगे रामपाल, पुलिस मांगेगी रिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल को एसआईटी की टीम सिविल लाइन थाना से देर शाम करीब सवा पांच बजे आश्रम लेकर गई। रामपाल से आश्रम में निशानदेही करवाई गई। इसके आधार पर पुलिस को रामपाल के रिहायशी क्षेत्र से रजिस्ट्रियां व अन्य जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों में आश्रमों की जमीन के कागजात भी शामिल हैं।
बरवाला डीएसपी राजबीर सैनी ने कहा है कि रामपाल से अभी बहुत कुछ उगलवाना बाकी है। कम से कम पुलिस रामपाल का पांच दिन का और रिमांड मांगेगी। यह फौज कैसे तैयार की और कमांडो कौन-कौन थे, इस बारे में अभी पूछताछ अधूरी है।
वाटर टैंकों में हथियार छिपाने की संभावना
पुलिस ने बताया कि अभी भी आश्रम में सर्च अभियान जारी है। वाटर टैंकों से पानी बाहर निकाला जा रहा है, जिसमें अभी और समय लग सकता है। पुलिस की मानें तो वाटर टैंकों में हथियार छिपाए जाने की संभावना है।
पांचवें लॉकर में चाबियां
पुलिस ने बताया है कि रामपाल के आश्रम का पांचवां लॉकर भी खोला जा चुका है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोले गए इस लॉकर से केवल चाबियां व कुछ दस्तावेज मिले हैं।
शाम को वापस पहुंचे थाने
आश्रम ले जाने के लिए सिविल लाइन थाने से रामपाल करीब सवा पांच बजे चला। करीब छह बजे के आसपास रामपाल को लेकर पुलिस आश्रम में प्रवेश कर गई। इसके बाद पौन घंटे निशानदेही के बाद रामपाल पौने सात बजे वापस बाहर निकला। ठीक 7 बजकर 40 मिनट पर उसे वापस सिविल लाइन थाने की हवालात में बंद कर दिया गया।