{"_id":"571c76524f1c1b2e228b4fd0","slug":"murder-wife-murder-wife-murdered-due-to-illegal-relation-kaithal-lady-murder-haryana-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, चाकुओं से गोद डाला, 7 वार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, चाकुओं से गोद डाला, 7 वार किए
नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
कैथल में पति ने की पत्नी की हत्या, मौके पर मौजूद परिजन व पुलिस कार्रवाई करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध बनाने का शक था। रात को झगड़ा हुआ तो गुस्से में आकर उसने पत्नी को मार डाला। व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से 7 वार किए और फरार हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर देवर और बेटा मौके पर पहुंचे और महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गए, जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना कैथल जिले के गांव पूंडरी की है। वार्ड नंबर 6 में रहने वाले अजमेर को अपनी 42 वर्षीय बीवी राजो देवी पर अवैध संबंध बनाने का शक था। इस बात को लेकर अकसर झगड़ा होता था। बीती रात अजमेर शराब पीकर आया और फिर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि अजमेर ने पास पड़ा चाकू उठाया और राजो देवी पर हमला कर दिया। अजमेर ने राजो देवी पर चाकू से सात वार किए।
चिल्लाने की आवाज सुनकर राजो देवी का देवर सुरेश और बेटा रविंदर दौड़े आए। भाभी को लहूलुहान देखकर सुरेश ने पूछा कि ये क्या किया तो अजमेर बोला कि कई बार समझा चुका था, लेकिन मानती ही नहीं थी। इसलिए मार दिया इसे और इतना कहकर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
वे दोनों राजो देवी को कैथल अस्पताल के लिए लेकर निकले, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। देवर सुरेश की शिकायत पर इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने 302 के तहत अजमेर के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।