{"_id":"5762a2074f1c1b4d1f11d8ab","slug":"murder-wife-murder-lady-murder-ludhiana-lady-murder-punjab-lady-murder-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कहा गला दर्द कर रहा है, पति ने गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने कहा गला दर्द कर रहा है, पति ने गला दबाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला ने गला दर्द की शिकायत की तो उसके पति ने गला दबा कर उसकी हत्या ही कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद ग्यासपुरा की रीटा रानी (33) के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने इस मामले में रीटा के पति अमरजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमरजीत को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि अमरजीत और रीटा मूल रुप से बिहार के जिला छपरा के रहने वाले थे। वहां यहां पर काफी समय से रह रहे थे और उनका 12 साल का बेटा भी है।
पिछले कुछ दिनों से रीटा के गले में दर्द हो रहा था। वीरवार सुबह उसने अपने पति से कहा कि उसके गले में दर्द हो रहा है। वह उसे दवाई लाकर दे दे। इसके बाद रीटा ने उसे थोड़ा गला दबाने की बात कही तो आरोपी ने गला इस कदर दबाया कि रीटा की मौत ही हो गई। इसके बाद आरोपी ने आस-पास के लोगों को खुद ही इसके बारे में बता दिया। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी 2 डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रीटा के परिजनों को गांव में सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही रीटा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।