{"_id":"be852f4f60b7dd4ad240e5d0bad993c2","slug":"murder-of-wife-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ जाने से मना करने पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथ जाने से मना करने पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 10 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट से तंग होकर मायके पहुंची पत्नी ससुराल लौटने के लिए राजी नहीं हुई तो पति ने बीच सड़क पर चाकू से गोदकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे सेक्टर-17 में हुई इस घटना में लोग तमाशबीन बने रहे और बाद में आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति एक दिन पहले ही पत्नी को लेने दिल्ली से यहां आया था। जहां यह वारदात हुई, वहां से करीब तीन सौ मीटर दूर पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
17 वर्षीय सोनिया की मां रेखा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले बेटी की शादी दिल्ली में रहने वाले जितेंद्र के साथ की थी। जितेंद्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। शादी के बाद सोनिया बिहार में रही। इस दौरान उसे प्रताड़ित किया गया। करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी जितेंद्र पत्नी को दिल्ली लेकर गया और वहां भी उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
परेशान होकर सोनिया मायके आ गई। रेखा ने बताया कि उनके यहां शादी के दो-तीन साल बाद ही लड़की को ससुराल भेजा जाता है। लड़की की उम्र कम होने और मारपीट के कारण परिजनों ने लड़की को कुछ समय बाद ससुराल भेजने की बात कही थी।
मां बचाने के लिए बढ़ी तो धक्का दिया
वारदात के एक दिन पहले ही आरोपी यहां पहुंचा था। शुक्रवार रात को आसपास के लोगों ने जितेंद्र को यहां देखा था। रेखा ने बताया कि वह बेटी सोनिया के साथ किसी घर में काम करने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आकर जितेंद्र ने लड़की पर चाकू से वार कर दिया।
बचाव में रेखा आगे बढ़ी तो जितेंद्र ने उसे धक्का दे दिया और लगातार चाकू से सोनिया पर वार करता रहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे बचाने आगे नहीं आए। गंभीर हालत में सोनिया गिर गई तो वहां से गुजर रहे एक कार चालक को रोककर सोनिया को जनरल अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं, सेक्टर-14 थाने के एसएचओ के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी से चाकू बरामद कर लिया गया है।